फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Models to be made ODF plus villages: CDO

ओडीएफ प्लस गांव बनाए जाएंगे मॉडल: सीडीओ

Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Models to be made ODF plus villages: CDO
आजमगढ़। जिले के 80 ओडीएफ प्लस गांव मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने शनिवार को मॉडल गांव के लिए चयनित गांवों के प्रधान, सचिव व जेई के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान मॉडल गांव बनाने के लिए तैयार किए गए डीपीआर में कुछ गड़बड़ियां मिलीं तो सुधार के लिए निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कर्मचारियों की बैठक में योजना पर अमल की रूपरेखा बताई। पहले चरण में 22 ब्लाक के 80 गांवों में अभियान चलेगा। प्रशासन ने मानकों के क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने अभियान को लेकर चयनित पंचायतों के प्रधानों, सचिव, सहायक विकास अधिकारी तथा तहसील लेखपालों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान कमियां मिलने पर संबंधित को सुधार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर में कमियों को संशोधन के लिए मंडलीय उपनिदेशक पंचायत द्वारा सुझाव दिए गए एवं एक हफ्ते के अंदर सभी कार्य करने के लिए निर्देश दिए। डीसी प्रीति सिंह व डीसी शिवम रॉव द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में एडीपीआरओ समेत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed