फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mobile switched off and missed the meeting of nodal officer, District Earth and Statistics Officer received adverse entry

मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर नोडल अधिकारी की बैठक से थे गायब, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी को मिली प्रतिकूल प्रविष्टी

Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Mobile switched off and missed the meeting of nodal officer, District Earth and Statistics Officer received adverse entry
आजमगढ़। बीते दिनों जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार के आगमन पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सूचना के बाद भी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम दयाल राम नहीं पहुंचे थे। इस वजह से कई कार्यों की समीक्षा नहीं हो पाई। इससे नाराज सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुुमार शुक्ला ने बताया कि 10, 11 और 12 जुलाई को प्रदेश स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके पर्यवेक्षण के लिए जिले के नोडल अधिकारी व सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार जनपद में मौजूद थे। 10 जुलाई को शासन की प्राथमिकता श्रेणी से आच्छादित महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपस्थित रहते हुए अगले दिन निरीक्षण में समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, 11 जुलाई को उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया और निरीक्षण में उपस्थित नहीं हुए। साथ ही 10 जुलाई की कार्यवृत्ति भी निर्गत नहीं कराई गई। इसके लिए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस प्रकार महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों के बैठक की कार्यवृत्ति निर्गत न कराए जाने, सचिव के भ्रमण कार्यक्रम में जानबूझकर समय पर उपस्थित न रहने, सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना के लिए इन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। इसके लिए इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed