फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mobile app for paddy purchase will be monitored

धान खरीद की मोबाइल एप से होगी मॉनिटरिंग

Sat, 24 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mobile app for paddy purchase will be monitored
आजमगढ़। जनपद में 15 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू की जा चुकी है। हालांकि अभी तक किसी भी केंद्र पर धान की आवक शुरू नहीं हुई है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में आवक की उम्मीद जताई जा रही है। खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता रखने के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप पर धान खरीद की मौके पर ही एप के माध्यम से आनलाइन फीडिंग करनी पड़ेगी। खरीद की मात्रा, किसान का नाम आदि का पूरा ब्यौरा भरना होगा। इससे जहां किसानों का समय से भुगतान होगा, वहीं पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

पहले धान खरीद की कम्प्यूटर के माध्यम से फीडिंग की जाती थी। प्रत्येक केंद्र कंप्यूटर सेट उपलब्ध न होने से इसमें देर होती थी और भुगतान लेट हो जाता था। केंद्र प्रभारियों पर कई तरह के आरोप भी लगते थे। इस बार इस समस्या से निपटने के लिए मोबाइल एप विकसित किया गया है। एप के माध्यम से अधिकारियों को धान खरीद की जानकारी मिलती रहेगी। एप से सभी खरीद केंद्र व राज्य स्तर के अधिकारी आपस में जुड़े रहेंगे। खरीद केंद्रों से हर रोज भेजी जाने वाली सूचना ऊपर तक मिलती रहेगी। जहां इंटरनेट नहीं होगा वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होगी। एप को कुछ इस तरह बनाया गया है जिससे वह कि ऑफलाइन मोड पर भी काम करेगा।
विज्ञापन

जनपद में 67 केंद्रों पर वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीद की जा रही है। खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 41, यूपी एग्रो के चार एवं भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस बार धान खरीद के लिए 60 हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया है। पिछली बार 87 फीसदी खरीद की गई थी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि किसान अपना पंजीकरण जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से करा सकते हैं। इस वर्ष बटाइदार और अनुबंधित किसानों से भी धान खरीद की जाएगी। महिला किसानों को वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed