फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MNREGA workers protest on block and accuse secretary and gram pradhan of grabbing wages

मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर सेक्रेटरी और प्रधान पर लगाया मजदूरी हड़पने का आरोप

Wed, 22 Jul 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protest on block and accuse secretary and gram pradhan of grabbing wages
अहरौला। ब्लाक के देवहट्टा वालेपट्टी गांव निवासी मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ आजम अली को ज्ञापन सौंपा। सेक्रेटरी और प्रधान पर मनरेगा की मजदूरी हड़पने का आरोप लगाया। खंड विकास ने मजदूरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

देवहट्टा वालेपट्टी गांव के 15 से ज्यादा मनरेगा मजदूर अहरौला ब्लाक पर पहुंचे। सर्वेश पासवान, प्रमोद पासवान, हीरालाल पासवान, फेरई, रामनवल यादव, अखिलेश गुप्ता, राजाराम, चंद्रिका पासवान, लक्ष्मीराम, नागेंद्र सोनी, रविंद्र सोनी, रामप्यारे, मनोज पासवान, प्रवेश पासवान, अच्छेलाल आदि ने बताया कि हम मनरेगा के तहत जॉबकार्डधारी हैं। पोखरा खोदाई, मिट्टी पटाई में हम लोगों ने काम किया है। सभी के जॉबकार्ड प्रधान ने अपने पास रख लिए हैं। मजदूरों का आरोप है किसी मजदूर ने 40 दिन, किसी ने 25 दिन तो किसी ने 30 दिन काम किया। सभी मजदूरों की लगभग 314 दिन की मजदूरी बकाया है। आरोप है कि जब भी प्रधान से भुगतान के लिए कहते थे तो प्रधान कहते हैं कि जाइए ब्लॉक से भुगतान लीजिए। मजदूरों का आरोप है जेई, सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान ने भुगतान में गोलमाल किया है। इसकी जांच करा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और हमें हमारी मजदूरी दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed