फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MNREGA workers protest at the block for wages

Azamgarh News: मजदूरी के लिए मनरेगा मजदूरों का ब्लाॅक पर प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protest at the block for wages
मेजवां। मनरेगा मजदूरों को 100 दिन काम देने सहित बकाया मजदूरी का भुगतान करने को लेकर सोमवार को फूलपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा मजदूर संघ फूलपुर ब्लाॅक इकाई के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी बिमला चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया ।
विज्ञापन

ब्लॉक पर प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम नही दिया जा रहा है, जबकि सभी का जाॅब कार्ड बना हुआ है। मनरेगा मजदूरों ने बताया कि पिछले कार्यो का बकाया मजदूरी अभी तक नहीं दिया गया है। अध्यक्षता प्रदीप कुमार और संचालन फूलचंद यादव ने किया। इस मौके पर जय बदन मौर्य, अंबिका, रीमा गौतम, विनीता, इंद्रकला, सरिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed