फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA Ramakant Yadav appearance poisonous liquor case in azamgarh Court

Azamgarh News: जहरीली शराब मामले में विधायक रमाकांत की पेशी, कोर्ट ने अब ये तारीख की मुकर्रर

Fri, 19 Apr 2024 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

Azamgarh News: शुक्रवार को तीनों मामलों में पेशी थी। इसमें रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। हालांकि एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा का रूटीन स्थांनातरण होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
MLA Ramakant Yadav appearance poisonous liquor case in azamgarh Court
आजमगढ़ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के जहरीली शराब से मौत व शराब कांड से जुड़े तीन मामलों में शुक्रवार को विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख मुकर्रर कर दिया है।

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में सरकारी ठेके से मिलावटी शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीकर दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई थी तो वहीं कई अन्य गंभीर रोग से पीड़ित हो गए थे। इस घटना के बाबत भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई थी। एक पूरी फैक्ट्री ही पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन


जहरीली शराब से हुई मौत मामले में अहरौला व फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं एक मुकदमा शराब बरामदगी का भी दर्ज किया गया था। इन तीनों मुकदमों में सपा के फूलपुर-पवई सीट से विधायक रमाकांत यादव का नाम भी शामिल है। मामला कोर्ट में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed