फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA met CMO

विधायक ने की सीएमओ से की मुलाकात

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA met CMO
मुबारकपुर। नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में एक माह से फैले डेंगू तथा मलेरिया के प्रकोप से अधिकतर लोग इसकी चपेट मे आ चुके हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए इस महामारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय सपा विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सीएमओ से मिला। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के ठोस क़दम उठाने की मांग किया था। क्षेत्रीय विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सीएमओ डा. आईएन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डा. संजय गुप्ता, सीएचसी परिसर में बन रहे डेंगू वार्ड में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव्र, नपा कर्मचारियों व स्थानीय चिकित्सक डा. शमीम अहमद तथा कस्बे के पैथालाजी संचालकों संग बैठक की। जिसमें डेंगू व मलेरिया जैसे संक्रमण की रोकथाम लिए विचार विमर्श किया गया और इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर जुटने का संकल्प लिया गया। सीएमओ ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सक मरीजों का कम से कम में इलाज करें। मानवता ही धर्म है हम सभी को इसका ध्यान रखना जरूरी है। पैथालाजी संचालकों से कहा कि जांच के नाम पर लूट खसोट बंद कर मानवता का परिचय दें।सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज कुमार मौर्या को भी निर्देशित करते हुए कहा कि लगातार वार्डों पर नजर रखें तथा वार्डों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर दवाएं वितरित करने के साथ ही अधिक से अधिक मरीज देखे जाएं। उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं। नपा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार फागिंग कराएं और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव लगातार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed