फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mistake found in appointment, investigation process hanging in limbo

नियुक्ति में मिली गड़बड़ी, अधर में लटकी जांच प्रक्रिया

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mistake found in appointment, investigation process hanging in limbo
श्रीसन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुरमठ जीयनपुर में प्रबंधन द्वारा दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत पूनापार बड़ागांव निवासी दीपक सिंह ने राज्यपाल और कुलपति से की है। कुलपति के निर्देश पर मामले में डीआईओएस ने प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं नोटिस जारी कर जिम्मेदार भूल भी गए हैं। दीपक सिंह ने बताया कि उक्त महाविद्यालय में दो भर्ती हुई है, जो मृतक आश्रित पर हैं। उनका आरोप है कि एक महिला शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है जबकि नियुक्ति पाने वाली महिला मृतक की आश्रित नहीं है। सीधे-सीधे यह भर्ती फर्जी है। इसी प्रकार नियमों की अनदेखी कर सहायक अध्यापक के पद पर एक व्यक्ति की नियुक्ति हुई है। जबकि विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम के अधीन शिक्षक पद पर नियुक्ति का अधिकार मात्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय में निहित है। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई लेकिन विद्यालय प्रबंधन के गलत मंसुबों के कारण उक्त प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed