फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misson 2024 Cabinet Minister Sanjay Nishad big statement in Azamgarh for BJP Victory

Misson 2024: आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भोजन की थाली के सहारे BJP फिर से जीतेगी

Fri, 02 Jun 2023 07:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 07:30 PM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के अवसर पर अपने समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान  विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Misson 2024 Cabinet Minister Sanjay Nishad big statement in Azamgarh for BJP Victory
आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। राहुल प्रेक्षागृह उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल भले ही निशाना साध रहे हों लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं से मछुआ समाज को काफी लाभ पहुंचा है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने को भी इससे जोड़ते हुए कहा कि एक बार फिर पार्टी भोजन की थाली के सहारे लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के साथ जीत हासिल करने का काम करेगी।

विज्ञापन

मछुआ समाज ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया

मंत्री ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर निशाना साधा। कहा कि मछुआ समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर पूर्व की सरकारों ने कई जगह उलझाने का काम किया। लेकिन बीजेपी की सरकार ने मामले में ठोस कदम उठाया है, जिससे मछुआ समाज को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चमकाने के बहाने गहने-जेवरात 'साफ' करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

त्रेता युग में भगवान राम की नैया पार मछुआ समाज ने लगाई थी लेकिन ऐसे समाज को पिछली सरकारों ने बीच मझधार में छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 26000 करोड़ मछुआ समाज के लिए दिया गया है।

जिसमें महिलाओं को 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा मछुआ कल्याण कोष में आवास व अन्य सुविधाओं को देना है। सात जून को पदयात्रा निकालकर धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed