फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2024 How will path of opposition unity be decided in UP OP Rajbhar told plan t

Mission 2024: यूपी में कैसे तय होगी विपक्षी एकता की राह? ओपी राजभर ने बताया प्रदेश में 70 सीटें जीतने का प्लान

Fri, 07 Jul 2023 04:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। बेलनाडीह गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने विपक्षी एकता को मजबूत करने की वकालत की। 

विज्ञापन
Mission 2024 How will path of opposition unity be decided in UP  OP Rajbhar told plan t
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी एकता को लेकर कई दलों के नेता कसरत कर रहे हैं। यूपी में विपक्षी एकता की राह कैसे तय होगी यह अभी तय नहीं है। इसी बीच सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि अगर सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस, जदयू और हम एक साथ आ जाएं तो प्रदेश में 70 प्लस सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को आजमगढ़ शहर से सटे बेलनाडीह गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल को अलग राज्य, जाति जनगणना की मांग पहले से कर रहे हैं। यह मांग अब भी जारी है। वर्ष 2024 के चुनाव में सत्ता या विपक्ष की तरफ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में उनकी किसी भी पार्टी से बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल की 27 सीटों को साधेंगे मोदी, काशी की 14 में से 12 और गोरखपुर की 13 में से 10 सीटें भाजपा के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष में रहने पर ही पीडीए याद आता है

सात अक्तूबर को पटना में रैली है। उसके पहले या फिर उसके बाद अगर किसी पार्टी से बात बनती है तो इसकी जानकारी दी जाएगी। एनडीए के साथ ही पीडीए (विपक्षी एकता)  के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष में रहने पर ही पीडीए याद आता है।

पीडीए को मजबूत करना है तो कांग्रेस, सपा, बसपा, आरएलडी, जदयू को एक मंच पर आना होगा। अगर ऐसा होता है तो वह खुद उस मंच पर मौजूद रहेंगे। सब्जियों के बढ़े दामों पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हर सब्जी का दाम बढ़ जाता है। यह हर साल का इतिहास रहा है। 

'पुरुष करे तो रासलीला, महिला करे तो कैरेक्टर ढीला'

वहीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के उसके पति से विवाद के संबंध में जब सवाल किया गया तो राजभर ने कहा कि अगर पुरुष करें तो रासलीला, महिला करे तो कैरेक्टर ढीला।  एक महिला ने पति को छोड़ा तो पूरे देश में बवाल है। लेकिन लाखों पुरुषों ने महिलाओं को छोड़ा तो किसी की हिम्मत नहीं पड़ी बोलने की। इस पर विचार होना चाहिए। यह सोशल मीडिया की देन है। कुछ लोगों को कोई काम नहीं तो वे सोशल मीडिया में ही मजा लेते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed