फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2024 Amit Shah will blow bugle of Lok Sabha elections from Purvanchal azamgarh rally

Mission 2024: आज पूर्वांचल से अमित शाह फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, आजमगढ़ में सीएम योगी के साथ रैली

Fri, 07 Apr 2023 11:31 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसे देखते हुए सीएम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा बहुत खास है। 

विज्ञापन
Mission 2024 Amit Shah will blow bugle of Lok Sabha elections from Purvanchal azamgarh rally
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ आ रहे हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसे देखते हुए सीएम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा बहुत खास है। इस दौरे में शिलान्यास के बहाने वह पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव बिगुल फूंकेंगे।

विज्ञापन


इस बार यहां के लिए चुनावी मुद्दे में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय जैसे तीर होंगे। जिसके जरिए गृहमंत्री पूर्वांचल को साधेंगे। 2019 का लोकसभा चुनाव हो या फिर 2022 का विधानसभा चुनाव गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ से ही पूर्वांचल में चुनावी जनसभाएं शुरू की थी।

विज्ञापन

अमित शाह के  तरकश में कई तीर

दोनों ही चुनावों में पार्टी को भारी सफलता मिली। शुक्रवार को हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की आधार शिला रखने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जनपद आ रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के जरिए गृहमंत्री पूर्वांचल में 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। गीत महाविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज आजमगढ़ में शाह और योगी: 4583 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में बनेगा चुनावी माहौल

पहले उनके तरकश में सिर्फ एक तीर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था लेकिन इसबार उनके तरकश में कई तीर होंगे जिसके जरिए वह विरोधियों पर हमलावर होंगे। आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है।
साथ ही कहा जाता है कि आजमगढ़ में विकास की एक-एक ईंट पर सपा का नाम लिखा है। जिसे इस जनसभा के जरिए अमित शाह दूर करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि सत्ता में रहते हुए सपा ने आजमगढ़ के विकास के लिए काम किया तो अब भाजपा भी कई ऐसे काम कर चुकी है जो जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा द्वारा जिले में तीन बड़े काम किए गए हैं। एक तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़कर इसके विकास को रफ्तार दी।

हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना

Mission 2024 Amit Shah will blow bugle of Lok Sabha elections from Purvanchal azamgarh rally
हरिहरपुर घराना - फोटो : सोशल मीडिया।

अब इसके किनारे उद्योग की स्थापना कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी में हैं। वहीं जनपद में लोग कई वर्षों से जनपद में विश्वविद्यालय की मांग कर रहे थे। जिसे 2022 में ही उन्होंने पूरा कर दिया। जिसका निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसका निर्माण भी पूरा हो जाएगा। अब वह आजमगढ़ में मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर 10 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

Mission 2024 Amit Shah will blow bugle of Lok Sabha elections from Purvanchal azamgarh rally
सुरक्ष व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला

सगड़ी तहसील के नामदारपुर में दस हजार लोगों की क्षमता का जर्मन हैंगर पंडाल की व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री और सीएम के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम स्थल के चारो ओर से 10 मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग की गई है।

हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अमला अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जर्मन हैंगर के अंदर कुल 24 कालम बनाए गए हैं। हर कालम में पांच सौ कुर्सियां लगाई गई हैं। इस प्रकार पंडाल में कुल दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

गृहमंत्री और सीएम के लिए स्विस काटेज का निर्माण भी किया गया है। कार्यक्रम स्थल से हरिहरपुर गांव तक जाने वाले रास्ते की पिचिंग के कार्य को पूरा करने में कर्मचारी जुटे हुए हें। रास्ते में आने वाले अवरोधों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। सीएम के हरिहरपुर गांव के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए गांव को चमकाने का कार्य बृहस्पतिवार को काफी तेजी से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed