फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   amit shah and cm Yogi adityanath Rally in Azamgarh today Will gift projects worth billions of rupees

आज आजमगढ़ में शाह और योगी: 4583 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में बनेगा चुनावी माहौल

Fri, 07 Apr 2023 09:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 09:41 AM IST
सार

लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहली बार शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही जनपदवासियों के अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
amit shah and cm Yogi adityanath Rally in Azamgarh today Will gift projects worth billions of rupees
सीएम योगी और अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस साल पहली बार शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। जनपद वासियों को अरबों की सौगात देने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए माहौल भी बनाएंगे। आजमगढ़ के नामदार पुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपदवासियों को 4583.4244 करोड़ की सौगात देंगे। जिसमें वह 151.93 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं 4431.4944 करोड़ की लागत से कुल 56 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान दोनों नामदारपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही हरिहरपुर गांव में उनके द्वारा भ्रमण किया जाएगा।

विज्ञापन

इनका होगा लोकार्पण

पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता, जीयनपुर में 40, रानी की सराय में 48, सरायमीर में 40, मेंहनाजपुर में 40, निजामाबाद में 40, दीदारगंज में 32, पवई में 32, महराजगंज में 32 व अहरौला थाना में 16 क्षमता का बैरक एवं सभी थानों में एक- एक विवेचना कक्ष का निर्माण होना है। वहीं उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा गजहड़ा, अराजी देवारा करखिया, चकसिकठी, नियाउज, सेरवा, सुराई, पवई लाडपुर, फत्तनपुर, अवारी, जयराजपुर, अवडीहा, हसनपुर, ईशापुर, कोरौलीखुर्द, चौकी गंजोर, बसौधा व अल्लीपुर में पेयजल परियोजना का लोकार्पण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी प्रकार हरिऔध कला केंद्र, शाहगढ़ मुबारकपुर मार्ग का चौड़ीकरण, मार्टीनगंज तहसील के अनावासीय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशलगांव, सीएचसी लाटघाट, राजकीय इंजिनियरिंग कालेज देवगांव में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट व इनोवेशन सेंटर एवं केयर प्रयोगशाला, राजकीय श्री दुर्गा जी होम्यो मेडिकल कालेज चंडेश्वर में पार्किंग, औषधि भंडार, म्यूजियम हाल व बाउंड्रीवाल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लालगंज व पल्हना में हास्टल, राजकीय बालिका छात्रावास अंबारी-पवई, टाडी चिरैयाकोट नहर की पटरी का नवनिर्माण, हेल्थ वेलनेस सेंटर, तरवां लालगंज मार्ग पर नौरसिया ग्राम में सीसी रोड एवं नाला, वृहद गौ संरक्षण केंद्र गदनपुर हिच्छनपट्टी, मकरहा व पशु चिकित्सालय तहबरपुर का लोकार्पण होगा।

इसके साथ ही बनकट जैगहा बिंदवल जयराजपुर कंधरापुर मार्ग के तीन किसी से जलालद्दीनपट्टी होते हुए गुलवा गौरी नहर तक एवं इंदुआ शेखुपुर से चक तोहफापुर तक संपर्क मार्ग, मार्टीनगंज में कुशवां से लारपुर में पिच रोड, रजादेपुर बाजार गोसाइ पिच मार्ग से शारदा सहायक नहर की पटरी गडेरुआ पुल तक लेपन, मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेंटर, मुजफ्फरपुर डिसेमिनेशन सेंटर, चंद्रमा ऋषि संस्थान स्थल का पर्यटन विकास कार्य, सठियांव में किसान कल्याण केंद्र, हरैया पासी बस्ती संपर्क मार्ग, फूलपुर में पल्थी से मीर अहमदपुर नहर पिच रोड, बनौरा मेहनाथपट्टी नोनिया का पुरा, बागबहार नहर की पटरी से बसहीं और जोलहापुर संपर्क मार्ग, कुर्रा घाटमपुर में इंटरलॉकिंग, रजादेपुर में पिच चक लेपन, वन स्टाप सेंटर भवन, बक्स पट्टी संपर्क मार्ग, मिर्जापुर संपर्क मार्ग व तरवां के रासेपुर में शिव स्थल का पर्यटन विकास का लोकार्पण होगा।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास : गृहमंत्री और सीएम द्वारा जनपद में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाना है उनमें 1358 पाईप पेयजल याजना, आजमगढ़-बिलरियागंज-रौनापाार, रासेपुर-तितिरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, असई असरफपुर, रामपुर, चरहा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास होगा। इसके अलावा थाना तरवां में हास्टल बैरक व विवेचना कक्ष, हरिहरपुर में प्राचीन शिवमंदिर का पर्यटन विकास, मार्टीनगंज में सात , जहानागंज में 10, बूढ़नपुर में नौ, कटघर लालगंज में छह, अजमतगढ़-महाराजगंज में दो-दो स्थानों पर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के साथ कटघर लालगंज में आठ स्थानों पर इंटरलाकिंग, नाला, हाईमास्ट लाईट और एलईडी लाइट की सौगात मिलेेगी।

इसके साथ ही एनएच 233 से भीलमपुर छपरा भर बस्ती, कुरहंस संपर्क मार्ग, महावतगढ़ बस्ती, मेघईखास यादव बस्ती, जमीन बेलारी संपर्क मार्ग, जीयनपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग के नौ किमी से जमीन सिकरौर, आठ किमी से हरनई यादव बस्ती, किमी 11 से चकभुवना खुर्द और मानपुर कोहार बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण का शिलान्यास होगा।

इसके अलावा बनकट-जैगहा-बिंदवल-जैराजपुर-कंधरापुर मार्ग की जर्जर और सकरी पुलिया पर बाक्स कलवर्ट का निर्माण, मसुरावि के फोरलेन पहुंच मार्ग, भोजपट्अी संपर्क मार्ग, देवरिया से कंचापुरा संपर्क मार्ग, लौदह इमादपुर मुसहरबस्ती मार्ग, पटना अहियाई नोनियाना बस्ती संपर्क मार्ग, विष्णुपुर अनुसूचित बस्ती, विष्णुपुर से मठिया, तितिरा धरिकार बस्ती, थाटा दोयम से जयचंदपुर, नवरसिया से उसरा देहवा, बहलोलपुर भरौटी, तरवां में आजाद नगर से सिकंदरनगर, देवनाथपुर, सरवनपुर , रानीपुर रजमो से नोनटिया संपर्क मार्ग के नव निर्माण की सौगात मिलेगी।

लालगंज भीरा मार्ग पर पुलिया निर्माण, उदंती नदी पर बाक्स कलवर्ट व पहुंच मार्ग, आजमगढ़ बिलरियागंज मार्ग से सिकरौरा अनुसूचित बस्ती, पिपरौला यादव बस्ती, सुक्खीपुर राजभर बस्ती, ददरा अनुसूचित बस्ती, डंडवा मुस्तफाबाद अनुसूचित बस्ती, मुस्लिम पट्टी यादव बस्ती, बडृसरा खालसा नहर से देवरिया, निकामुद्दीनपुर अनुसूचित बस्ती, चकदमन संपर्क मार्गों के निर्माण की सौगात मिलेगी। इसके अलावा मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग की ध्वस्त पुरानी पुलिया के स्थान पर नई पुलिया के निर्माण की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed