फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Durga Puja fair in Mahul-Atraulia in full swing; grand pandals emerge as a major attraction

Azamgarh News: माहुल-अतरौलिया में दुर्गा पूजा मेले की धूम, भव्य पंडाल बने आकर्षण

Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja fair in Mahul-Atraulia in full swing; grand pandals emerge as a major attraction
अतरौलिया कस्बा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
अंबारी/अतरौलिया। शारदीय दुर्गा पूजा के बाद माहुल और अतरौलिया में मेले की रौनक छाई है। भव्य पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को लुभा रही है। माहुल में सोमवार को ऐतिहासिक मेला लगेगा, जबकि अतरौलिया में रविवार से तीन दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है। भीड़ को देखते हुए दोनों नगरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत में स्थापित 14 दुर्गा पूजा पंडाल मेले के आकर्षण होंगे। सीओ बूढ़नपुर विजय कुमार गौर की निगरानी में चार थानों की पुलिस और तीन प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। पहली बार सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सोमवार को दोपहर दो से रात आठ बजे तक नगर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। गांधी मार्ग पर लगने वाले महिलाओं के मेले में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए मुख्य चौक और कुरैशी चौक पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सीओ ने शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजा पंडाल
अतरौलिया नगर पंचायत में करीब दो दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जायसवाल त्रिमुहानी, शंकर त्रिमुहानी, बुढ़ानिया रोड, गोला बाजार, हनुमानगढ़ी, रामबरन चौक और सदर बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर सजे पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी में दक्षिण भारत के मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल और हनुमान जी की प्रतिमा विशेष आकर्षण हैं। रोशनी, साउंड सिस्टम और सड़क किनारे सजी दुकानों से बाजार गुलजार है। दूर-दराज से आए व्यापारियों को तीन दिवसीय मेले में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतरौलिया में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ रौनापार, महाराजगंज, कप्तानगंज, तहबरपुर और बूढ़नपुर चौकी से पुलिस बल बुलाया गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दोनों नगरों में मेले को लेकर पूजा समितियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed