फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing village development officer suspended

लापता चल रहे ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Missing village development officer suspended
आजमगढ़। बिना बताए अपने कार्यस्थल से लापता चल रहे जहानागंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अभिनव राय को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि जहानागंज ब्लॉक में तैनात अभिनव राय कई माह से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब चल रहे हैं। अभिनव राय ने पूर्व में आवंटित ग्राम पंचायत का चार्ज भी संबंधित सचिव को स्थानांतरित नहीं किया। इसके साथ ही उन पर ग्राम पंचायत कोईलारी उम्मरपुर में पोखरा खुदाई में हुई धांधली का आरोप था। उनसे लगभग 60000 की वसूली की जानी थी। इसके लिए उन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका भी जवाब नहीं दिया। उक्त आरोपों में इन को दोषी पाते हुए अभिनव राय को निलंबित कर डीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बीडियो तरवां को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed