फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants robbed youth on gun point snatched gold chain including mobile cash fled in Azamgarh

आजमगढ़ में दिनदहाड़े वारदात: बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक को लूटा, मोबाइल और कैश समेत सोने की चेन छीनकर भागे

Thu, 25 Nov 2021 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 04:00 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में युवक बाइक से घर जा रहा था। जहां रास्ते में उसे बाइक सवार तीन बदमाश मिल गए, जिन्होंने उसे बंदूक दिखाकर रोक लिया।

विज्ञापन
miscreants robbed youth on gun point snatched gold chain including mobile cash fled in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों तमंचे के बल पर एक बाइक सवार युवक को लूट लिए। युवक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने उसके गले की चेन, मोबाइल और पर्श में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। बदमाश युवक की बाइक की चाभी भी लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने जहानागंज थाने में अज्ञात बदमाशों के लिए तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के रमदशपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव गुरुवार की दोपहर चिरैयाकोट से शारदा सहायक नहर के बगल से गुजरी सड़क के रास्ते अपने घर जा रहा था। जहानागंज थाना क्षेत्र के अभिलाषन गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक दी।
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने बाइक से उतरकर उसे तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उसके गले की चेन और मोबाइल के साथ ही पर्श में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसकी बाइक की चाभी भी निकालकर ताड़ी की भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक ने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई और उसे लेकर थाने पहुंची। जहां युवक ने पूरी आपबीती बताई। युवक ने तीनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed