फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misconduct by misleading marriage, video also made viral

झांसा देकर किया बलात्कार, वीडियो किया वायरल

Thu, 17 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Misconduct by misleading marriage, video also made viral
आजमगढ़। मेंहनगर के गांव की बीए की छात्रा से शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। लड़की ने जब शादी की बात की तो इंकार करते हुए वीडियो सार्वजनिक कर दिया। जान से मारने की धमकी भी देने लगा। भयभीत छात्रा ने कालेज जाना बंद कर दिया। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो पिता ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज अजय यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अश्वनी राज पुत्र रामजनम राम है। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव का निवासी है। सीओ के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्वनी राज की रिश्तेदारी है। जहां वह अक्सर जाया करता था। इस दौरान रिश्तेदार के पड़ोसी की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। लड़की के परिवार के लोग जब उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढने लगे तो उसने अश्वनी से शादी करने की बात घरवालों को बताई। परिवार के लोग जब अश्वनी के घरवालों से बात की तो सबने इंकार कर दिया। वहीं अश्वनी ने अश्लील वीडियो को व्हाट्सएप के जरिये सार्वजनिक कर दिया। युवती और घर वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। भयभीत युवती ने कालेज जाना बंद कर दिया। बुधवार को इस मामले में युवती के पिता ने मेंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed