फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Milk , lava boarded the snake god worshiped in homes

दूध, लावा चढ़ा घर-घर में पूजे गए नाग देवता

Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Milk , lava boarded the snake god worshiped in homes
दूध, लावा चढ़ा घर-घर में पूजे गए नाग देवता
पूरे जनपद में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने पेड़ों की डालों पर पड़े झूले का आनंद लिया। वहीं, युवाओं ने कबड्डी, कुश्ती, चिकई आदि खेलों में अपने हाथ आजमाए।
विज्ञापन


नाग पंचमी पर शहर क्षेत्र में जहां लोग अपने घरों की साफ करने में लगे थे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं घरों में गोबर का लेपन कर घर को साफ सुथरा बनाने में जुटी थी। साफ-सफाई के बाद घरों में लावा और दूध का छिड़का किया गया। तब हलवा आदि का नाश्ता कर मतवालों की टोली घरों से निकली और जोर आजमाइश में जुट गई। गांव-गांव कबड्डी, कुश्ती, चिकई आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद लोगों नहा धोकर घरों में बने पुड़ी आदि पकवानों का लुत्फ उठाया। फिर निकले झूला झूलने के लिए।
विज्ञापन


हालांकि पहले की तरह अब पेड़ों पर झूले देखने को तो नहीं मिले लेकिन जहां भी दिखे उन पर महिलाओं और युवाओं की संख्या ज्यादा रही। महिलाओं द्वारा गाई जा रही कजरी से वातावरण में एक विशेष स्वर गूंज रही थी, जो कानों को ठंडक पहुंचा रही थी। जनपद में कई स्थानों पर कुश्ती तो कई स्थानों पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारतीय संस्कृति कला केंद्र ने नाग पंचमी पर श्री कृष्ण गौशाला पहाड़पुर में कजरी उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शीतला मोहन मिश्र बंधुु ने 'भोलेबाबा का दर्शन करा दा पिया, देवघर घुमा दा पिया ना' से की। इसके बाद अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कजरी गीत की प्रस्तुति की। अमिलो संवाददाता के अनुसार, रविवार को नाग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए दूध और लावा का चढ़ावा दिया लेकिन झूला और कजरी की मधुर धुन सुनने को नहीं मिली।


लालगंज संवाददाता के अनुसार, विकास खंड के खनियरा गांव में नागपंचमी पर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोक गीत गायक निशिकांत दुबे उर्फ निशू बाबा ने अपने कजरी गीतों पर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 'रिमझिम बरसे ला रे सवनवां, मईया मोरी झूले झुलनवा ना' से किया। इसके बाद उन्होंने 'पिया मेहंदी मंगा दा मोती झील से, जाईके साईकिल से ना', 'सखी घेर आयी कारी रे बदरिया ना' सुनाकर कर सभी का दिल जीत लिया। हास्य कलाकार विजयशंकर मौर्य ने अपने हास्य व्यंग से लोगों को लोट पोट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed