{"_id":"64a00743353615bdf1035613","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-summer-special-train-in-azamgarh-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
Sat, 01 Jul 2023 04:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:30 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना के महमूदपुर गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना के महमूदपुर गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रानी की सराय के चूहड़पुर गांव निवासी लखंदर (50) शनिवार सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
दिन में लगभग दो बजे अमृतसर से जयनगर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन महमूदपुर गांव के बगल से गुजरी रेलवे ट्रैक से जा रही थी। इसी ट्रेन की चपेट में आने से लखंदर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना को देखा तो सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान पुलिस ने कर लिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लखंदर मानसिक रूप से बीमार थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। लखंदर दो पुत्रों के पिता थे।
विज्ञापन