{"_id":"666b32b06e0cd0b12007f89a","slug":"meritorious-high-school-students-will-get-10-thousand-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116533-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को मिलेगी 10 हजार छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को मिलेगी 10 हजार छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हाईस्कूल की परीक्षा के मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ हो चुका है। इसके तहत चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले 10वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) पास छात्र-छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पात्रता को पूरा करने वाले छात्र-छात्राएं ही योजना का लाभ ले सकेंगे। चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि 2024 यूपी बोर्ड के छात्रों को आवेदन के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने पर ही वह पात्र होंगे। दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को ही योजना में शामिल किया जाएगा।
छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्र विद्याधन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों को जानकारी दे दी गई है। - मनोज कुमार मिश्रा, डीआईओएस आजमगढ़।