फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted to demand investigation of corruption spread in minority welfare department

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to demand investigation of corruption spread in minority welfare department
अल्प संख्यक विभाग के विरोध में कुवरं सिंह उद्यान में प्रदर्शन करते मदरसा और मीनी ईटीआई के कर्मचा? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मदरसा मिनी आईटीआई स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव सुफिया बानों के नेतृत्व में शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में चतुर्थ कर्मचारियों के वेतन विसंगति,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मनमाने रवैए, जबरन वेतन रोके जाने के विरोध मौन धरना दिया गया। धरने के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा और मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। प्रदेश महासचिव सुफिया बानों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जानबूझ कर वेतन दिए जाने में देरी करते है। ताकि उन्हें दलालों और बाबू के माध्यम से वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मिल सके। मदरसों में अपने सगे, संबंधितों की नियुक्ति कराना और तथ्यों को छिपाकर निदेशासलय से रिक्तियों का अनुमोदन कराकर लंबी धनराशि लेकर अब तक तीन नियुक्ति किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। धरने में एसोसिएशन के सचिव शमसुर्रहमान, महेंद्र कुमार, बिलकिस बानों, साबिया बानों, शबीना आजमी, मेराज अहमद, मेराज अहमद, दुर्गा प्रसाद सिंह, विजय कुमार, महफुजुर्रहमान, अली तारिक उस्मानी, कैस अहमद, शहला बानों आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed