फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum sent to the President against rising inflation, unemployment, and corruption

Azamgarh News: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the President against rising inflation, unemployment, and corruption
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते सपा के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि, नीट एवं सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक, आरक्षण में अनियमितता, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, फर्जी मुकदमों और फेक इनकाउंटर के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। सरकारी संस्थाओं को प्रभावित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित के बजाय विदेशी शक्तियों के दबाव में कार्य कर रहे हैं, जिससे पूंजीपति वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जबकि गरीब और कमजोर वर्ग लगातार परेशान हो रहा है। कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों पर दमन, शोषण और अत्याचार बढ़ा है। तहसील, थाना एवं अन्य सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के दबाव में गरीबों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न और वसूली की जा रही है। जनता का विश्वास मोदी और योगी सरकार से उठ चुका है। शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। इससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। धर्म और जाति की राजनीति के माध्यम से देश की सामाजिक और धार्मिक एकता को कमजोर किया जा रहा है।

धरने में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ. एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed