{"_id":"684effca79b6a435b103bdf4","slug":"mega-checking-campaign-launched-against-electricity-theft-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिजली चोरी के खिलाफ चला मेगा चेकिंग अभियान, 22 पर एफआईआर, काटे गए 175 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिजली चोरी के खिलाफ चला मेगा चेकिंग अभियान, 22 पर एफआईआर, काटे गए 175 कनेक्शन
Sun, 15 Jun 2025 10:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:46 PM IST
सार
बिजली चोरी के खिलाफ बृहद मेगा चेकिंग अभियान चला जिसमें 15 लाख की राजस्व वसूली की गई। 175 कनेक्शन काटे गए और 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज क्षेत्र में शनिवार को देर शाम विभाग के अधिकारियों ने बृहद मेगा चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य अभियंता की अगुवाई में विजिलेंस टीम के साथ 10 टीमों ने क्षेत्र के करसड़ा फीडर, सिधौना, जमालपुर, लहुआकलां सहित एक दर्जन गांवों में बृहद मेगा चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के तहत 240 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 22 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। इसके अलावा 70 लाख रुपये के बकायेदारों के 175 कनेक्शन काटे गए, जबकि मौके पर 15 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई।
विज्ञापन
इस चेंकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। एक्सईएन ने कहा कि प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत निगम के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा करें और बिजली चोरी करने से बचें अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस दौरान खंड के सभी मीटर रीडरों की परेड कराई गई और उनके कार्यों की समीक्षा की गई। चेकिंग अभियान में एसडीओ आकाश सिंह, जेई संजय कुमार, अजीत श्रीवास्तव, महमूद अख्तर आदि मौजूद थे।