फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Meeting held with representatives of political parties for bye-election

उपनिर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग हुई बैठक

Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Meeting held with representatives of political parties for bye-election
एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप निर्वाचन 2022 के सकुशल संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां पोस्टर, बैनर, होर्डिंग तथा दीवारों पर वॉल राइटिंग को हटाएं। आयोग के निर्देशानुसार सरकारी भवनों, दीवारों पर राजनीतिक बैनर पोस्टर पाए जाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने 69- आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप निर्वाचन 2022 के लिए कार्यक्रम नियत कर दिया गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां नामांकन की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा दिनांक 30 मई को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने वोटिंग के लिए आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड, सरकारी कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र आदि मे से कोई एक पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, सपा, बसपा आदि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed