फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Meerut statement misrepresented, not intended to provoke: Shaukat Ali

गलत तरीके से पेश किया गया मेरठ वाला बयान, मकसद उकसाना नहीं था : शौकत अली

Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut statement misrepresented, not intended to provoke: Shaukat Ali
मीडिया से वार्ता करते एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली। संवाद
आजमगढ़। मेरठ में दिए गए बयान को लेकर उठे विवाद के बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बृहस्पतिवार को सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को उकसाना नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों की बात उठाना था।
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ में आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान शौकत अली ने मंच से कहा था कि यदि उनकी पार्टी को 11 विधायक मिल जाते हैं, तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर कर दिया जाएगा। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के माहुल स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत में शौकत अली ने कहा कि प्राथमिकी ही दर्ज हुई है, कोई एनकाउंटर तो नहीं हुआ। मीडिया ने उनके बयान को आधा-अधूरा दिखाकर विवाद खड़ा किया। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुसलमानों का बड़ा वर्ग सपा को वोट देता है, लेकिन जब उनके मुद्दों की बात आती है तो जिम्मेदारी से बचा जाता है। हमारी पार्टी को सीमित संख्या में विधायक भी मिलते हैं तो वे हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकत अली ने कहा कि कई अन्य लोग भी तीखे बयान देते हैं, लेकिन उन्हें उतना तूल नहीं दिया जाता। उन्होंने अपने बयान को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बताया और कहा कि वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं तथा जरूरत पड़ने पर कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में आरटीआई से एनकाउंटर से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे, ताकि वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें “अनपढ़ और जाहिल” कहे जाने पर शौकत अली ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “वह मेरे बड़े भाई हैं, उनकी बात का मुझे कोई एतराज नहीं है, लेकिन उन्हें आजमगढ़ के गौरवशाली इतिहास की जानकारी नहीं है। आजमगढ़ के लोग कभी डरपोक नहीं रहे हैं। उन्होंने 1857 की आजादी की लड़ाई में जिले के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा साहस और संघर्ष का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed