फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Meerut beat Saharanpur Division by eight wickets

Azamgarh News: मेरठ ने सहारनपुर मंडल को आठ विकेट से हराया

Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut beat Saharanpur Division by eight wickets
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सात दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू और राकेश सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

पहला मैच मेरठ और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें सहारनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 94 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम ने मात्र 10 ओवरों में लक्ष्य की पीछा कर लिया। मेरठ ने सहारनपुर को आठ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

सहारनपुर की तरफ से बल्लेबाजी में मो. शहबाज 23, तनवीर ने 32 रनों का योगदान दिया। मेरठ की तरफ से गेंदबाजी में अर्जुन त्यागी ने आठ रन देकर चार विकेट लिए। मेरठ की तरफ से बल्लेबाजी में अर्जुन त्यागी ने 36 और जयंत ने 53 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच आगरा और झांसी मंडल के बीच खेला गया। इसमेें झांसी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवरों में 93 रन ही बना पाई। जवाब में खेलने उतरी झांसी की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को पीछा कर लिया। झांसी ने आगरा को चार विकेट से पराजित किया।

तीसरा मैच प्रयागराज और गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज ने टाॅस जीतकर 20 ओवरों में 168 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलनी उतरी गोरखपुर की पूरी टीम मात्र 88 रन ही बना पाई। प्रयागराज ने गोरखपुर को 80 रन से पराजित किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, मंगल प्रसाद, केएम श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद, भूपेंद्र वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed