फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Medicines registered 4846 animals in the fair

मेले में 4846 पशुओं का पंजीकरण कर दी गई दवाएं

Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Medicines registered 4846 animals in the fair
पशुओं को ठंड से बचाने की दी जानकारी
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुआरोग्य शिविर और मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में पशुओं के रख-रखाव के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं का उपचार कर उन्हें दवा दी गई।
ठेकमा: ग्राम पंचायत भैंसकुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुआरोग्य शिविर और मेले की शुरूआत भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी एवं अरविंद राय ने किया। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी ठेकमा डा. सुरेश चंद्र, डा. रणजीत पाल, डा. सिकंदर अब्बास, अतुल कुमार सिंह, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। अंबारी: फूलपुर मलगांव में मेले का शुभारंभ भाजपा के दीदारगंज मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। शिविर में मलगांव, गद्दोपुर के पशुपालकों के 334 बड़े और 196 छोटे पशुओें का उपचार किया। इस अवसर पर डा. धर्मेंद्र यादव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फूलपुर, राम सुरेश यादव पशुधन प्रसार अधिकारी मौजूद थे। बूढ़नपुर: लहरपार गांव में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला में मुख्य अतिथि अपर निदेशक मंडल आजमगढ़ के डा. तरुण कुमार तिवारी मौजूद रहे। अमिलो: सठियांव के देवरिया खालसा मेले का उद्घाटन भाजपा नेता दुर्गविजय यादव ने किया। मेले में 707 छोटे-बड़े पशुओं का इलाज किया गया।
विज्ञापन

फूलपुर ब्लाक के ग्रामपंचायत खानजहांपुर में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडली बृहद पशु आरोग्य में मेले की शुरूआत विधायक फूलपुर/पवई अरुणकांत यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषि कांत राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। मेलें में 4846 पशुओं का पंजीकरण एवं दवा दी गई। इस दौरान कुल 1692 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 11 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, 27 पशुओं का गर्भ परीक्षण, 54 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, 1056 पशुओं में बांझपन चिकित्सा, 40 पशुओं का बधियाकरण, 21 पशुओं का बीमा किया गया। इस मौके पर अपर निदेशक ग्रेड 2 पशुपालन विभाग आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ डा. तरुण कुमार तिवारी ने पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार यादव पशु चिकित्सा अधिकारी फूलपुर, डा. पंकज मोहन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा.अनिल कुमार सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed