फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   May vote in two Bla?kon

दो ब्लाॅकों में पड़े वोट

Wed, 16 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 16 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
May vote in two Bla?kon
फूलपुर ब्लाक  के भेड़िया और अहरौला ब्लाक के अतरडीहा गांव के प्रधान और सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान कड़ी सुरक्षा में हुआ। भेड़िया में 80 और अतरडीहा में 70  प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


 अब मतगणना बुधवार को विकास खंड मुख्यालयों पर की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

बताते चलें कि फूलपुर और अहरौला ब्लाक का मतदान तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होना था। लेकिन नामांकन के बाद फूलपुर के भेड़िया सीट की प्रत्याशी प्रेमलता सिंह और अहरौला के अतरडीहा सीट से प्रत्याशी झुलई प्रजापति की मौत हो गई।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों के नामांकन वैध पाए गए। जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने दो ग्राम सभाओं के चुनाव को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चुनाव के तिथियों की घोषणा की गई थी। जिसके तहत मंगलवार को इन दो ब्लाकों में मतदान करा
या गया।

सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान में फूलपुर की भेड़िया सीट पर छह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों और सदस्यों के लिए 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ फूलपुर एसके सिंह, कोतवाल तेजबहादुर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
वहीं अहरौला ब्लाक की अतरडीहा सीट पर आठ ग्राम प्रधान और सदस्य पदों के लिए कुल 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

यहां भी सुरक्षा के लिए एसडीएम अमृतलाल विंद, तहसीलदार छेदीलाल, सीओ बूढऩपुर राधेश्याम, अतरौलिया एसओ कृपाशंकर मौयर ़, अहरौला एसओ विजय प्रताप यादव

पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
मतदान समप्ति के बाद अब बुधवार को सुबह आठ बजे से मतगणना विकास खंड मुख्यालयों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed