फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mau news cmo furious after seeing attendance register

उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर न देख भड़के सीएमओ

Sun, 20 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news cmo furious after seeing attendance register
सरायमीर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने शनिवार को पीएचसी खरेवां मोड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका पर कई कर्मियों का हस्ताक्षर न पाये जाने पर वे भड़क उठे। एएनएम को बिना यूनिफार्म में देख कर उसकी भी क्लास लिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया था। पीएचसी खरेवां मोड़ पर पहुंचते ही सीएमओ ने सबसे पहले डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखनी शुरू किया। उपस्थिति पंजिका में कई कर्मियों के हस्ताक्षर कई-कई दिनों के नहीं बने थे। जिस पर वे भड़क उठे और सभी कर्मियों की जम कर क्लास लेते हुए उपस्थिति पंजिका को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने एएनएम के बारे में पूछताछ किया। एएनएम मौके पर मौजूद तो थी लेकिन बिना यूनिफार्म के थी, जिस पर सीएमओ ने उनकी भी जम कर क्लास लिया और ड्यूटी पर यूनिफार्म में रहने का निर्देश दिया। पीएचसी पर अब तक कितनी डिलेवरी हुई पूछे जाने पर एएनएम इसकी जानकारी नहीं दे सकी। परिसर के निरीक्षण के दौरान हर तरफ गंदगी का अंबार मिला। जगह-जगह झाड़-झंखाड़ उगे थे, जिस पर उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कासिफ जावेद आलम को उन्होंने निर्देशित किया कि डॉ अब्दुल मन्नान खान जिले से यहां आते है, ऐसे में उन्हें एक रूम उपलब्ध करा दिया जाए ताकि वे यहां रह कर मरीजो का इलाज कर सके। सीएमओ को इस दौरान ज्ञात हुआ कि पीएचसी संजरपुर पर काफी समय से डॉक्टर तैनात नहीं है। जिस पर सीएमओ ने डॉ. अब्दुल मन्नान खान को तीन दिन संजयपुर व तीन दिन खरेवां मोड़ पर कार्य करने का निर्देश दिया। अस्पताल के औचक निरीक्षण के पश्चात सीएमओ आंवक में आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed