{"_id":"61a355b30ebc785628707247","slug":"maternal-uncle-died-in-road-accident-going-to-test-niece-of-uptet-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: भांजी को टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे मामा की दुर्घटना में मौत, परीक्षा भी हो गई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: भांजी को टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे मामा की दुर्घटना में मौत, परीक्षा भी हो गई रद्द
Sun, 28 Nov 2021 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 28 Nov 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर गांव के पास रविवार को बाइक सवार को पिकप ने धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी लड़की घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसेन गांव निवासी अरविंद कुमार(22) पुत्र छोटेलाल बाइक से अपनी भांजी कविता को टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के करीब पहुंचा, पीछे से मिर्च लादकर आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन
इस घटना में बाइक चला रहे अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी उसकी भांजी कविता को भी चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक पिकप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन