फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hangs herself

Azamgarh News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 31 Aug 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself
थाना क्षेत्र के रज्जकपुर गांव में बृहस्पतिवार को प्रीति राजभर (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सुशीला देवी ने थाने में तहरीर देकर पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी दो मई 2023 को सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी में प्रीति अपने ससुराल लगभग 25 दिन रहकर आई थी। वह ससुराल के लोग व पति के व्यवहार से संतुष्ट नहीं थी। आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। अभी दो दिन पहले अपने ससुराल आया था और अपनी पत्नी को गाली दे रहा था। जब गांव के लोगों ने विरोध किया तो वह चला गया। प्रीति ने मौत को गले लगाने से पहले उससे फोन पर बात की थी। फोन पर क्या हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया। उसकी मां सुशीला अपने मायके राखी बांधने गई थी। घर पर उसकी दो बहनें एक छोटा भाई था। कुछ सामान लेने उसकी छोटी बहन सरिता जब उसके कमरे में गई तो वह देखकर दंग रह गई। बाहर आकर शोर मचाने लगी तो लोगों ने देखा कि वह मर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed