फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged on suspicion

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Fri, 28 May 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged on suspicion
स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासीनी विवाहिता का शव शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान से संदिग्धावस्था में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता के अनुसार बेटी के देवर शनि ने शुक्रवार को उन्हें फोन कर सूचना दी कि भाभी ने जहर खा लिया है और वे उन्हें लेकर पवई अस्पताल जा रहे हैं, आप जल्दी पहुंचें। सूचना पर कंतलाल प्रतापपुर पहुंचे तो बेटी का शव देख कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। अहरौला थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी कंतलाल ने अपनी पुत्री 29 वर्षीया सीमा का विवाह 2014 में पवई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी हरीश के साथ किया था। शादी के बाद सीमा ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। कंतलाल का आरोप है कि दो बेटियों को जन्म देने के बाद ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसमें पति हरीश, देवर शनि व सूरज के साथ ही सास शामिल है। उनकी बेटी अपने मायके में ही थी और अभी तीन दिन पूर्व ही देवर शनि उसे विदा कराकर ले गया था। मृतका के पिता के मुताबिक जब वे प्रतापपुर पहुंच तो ससुराल वाले घर से लापता थे और बेटी का शव दुपट्टे के सहारे निर्माणाधीन मकान में बांस के सहारे लटक रहा था। कंतलाल की सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कंतलाल ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एसओ बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed