फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged herself in suspicious condition

संदिग्धावस्था में विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in suspicious condition
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति के खिलाफ तहरीर दिया। जिस पर पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना अंतर्गत दूल्हुपुर गांव निवासी सभापति ने अपनी पुत्री ज्योति (35) का विवाह 2007 में अतरौलिया थाना के हरदिया गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी से किया था। शुक्रवार की शाम ज्योति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पति ने ही मृतका के मायके घटना की सूचना दिया। जिस पर पिता सभापति मौके पर पहुंचा और अपने दामाद पर ही आरोप लगाने लगा। इसके साथ ही उसने थाने पर सूचना देने के साथ ही तहरीर भी दिया। जिस पर अतरौलिया थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभापति ने बताया कि उसकी पुत्री के दो बच्चे है और दोनों ननिहाल में रह कर पढ़ते है। इसके पीछे कारण यह है कि पुत्री का पति शराबी व बेरोजगार है। जिसे लेकर शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसकी पुत्री की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ मदन गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed