फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged herself

Azamgarh News: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां की तहरीर पर शहर कोतवाली ने सास, ससुर व पति पर दहेज प्रताड़ना कामुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 26 वर्षीय आरती की शादी एक वर्ष पूर्व जून 2022 में शहर कोतवाली क्षेत्र के लछिरामपुर के रहने वाले अर्जुन यादव से हुई थी। विवाहिता ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपने कमरे में साड़ी का फंदा बना पंखे पर लटककर जान दे दी। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। मायके वालों ने सास, ससुर व पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी। विवाहिता की मां उर्मिला की तहरीर पर आरती के पति अर्जुन, सास किस्मती व झिनकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed