फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies, dowry harassment alleged

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना लगाया आरोप

Fri, 28 Jun 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, dowry harassment alleged
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में बृहस्पतिवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रानी की सराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव निवासी यशवंत यादव ने बृहस्पतिवार को रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पूजा यादव की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहां गांव में एक मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद जब वह घर गई तो उसके सास, ससुर, जेठानी, ननद समेत अन्य घर के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसकी बहन से बार-बार दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप लगाया कि जब वह दहेज देने से मना कर दिए तो उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा दिया। पीड़ित ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed