फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   married woman dead body found hanging father-in-law mother in law absconding in azamgarh up

यूपी: विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, मौके से सास-ससुर फरार

Tue, 02 Feb 2021 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
married woman dead body found hanging father-in-law mother in law absconding in azamgarh up
demo pic

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बनगांवा खरका गांव की विवाहिता ने सोमवार की रात घर पर ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही सास व ससुर घर छोड़ कर फरार हो गए। वहीं जानकारी होने पर मृतका का पिता मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी चैनू ने अपनी पुत्री इंद्रकला(25) का विवाह तरवां थाना क्षेत्र के बनगांवा खरका गांव निवासी सुसेंद्र से किया था। सुसेंद्र वर्तमान में रोजी रोटी के लिए कहीं बाहर रहता है। इंद्रकला अपने तीन बच्चों व सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात खाना-पीना बनाने-खाने के बाद देर रात उसने अपने कमरे में छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह बच्चों व सास-ससुर ने देखा तो होश हुए गए। घटना की जानकारी होते ही सास-ससुर घर छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी माध्यम से घटना की सूचना मृतका के मायके पहुंची। जिस पर पिता चैनू मौके पर पहुंचा और तरवां थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed