{"_id":"5f9d5b918ebc3e9bde7bdb8b","slug":"marriage-found-hanging-on-the-noose-accused-of-murder-azamgarh-news-vns555748168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरचंदा गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव शनिवार की सुबह घर में ही चुल्ले के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत सिपाह गांव निवासी वेद प्रकाश ने अपनी 22 वर्षीया पुत्री माया की शादी पवई थाना क्षेत्र के खुरचंदा गांव निवासी रणजीत से किया था। शनिवार की सुबह माया का शव उसके कमरे में चुल्ले के सहारे लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है तो वहीं मायके वाले दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर टांग देने का आरोप लगा रहे है। पिता वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने फोन कर घटना की सूचना दी और बताया कि उसकी बेटी की पिटाई के बाद शव फंदे पर टांग दिया है। ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की दशा देखने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पवई थाना पुलिस को दिया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। तहरीर में पिता ने बताया कि दो साल पूर्व शादी हुई थी। शादी में एक लाख नकद के अलावा बाइक व अन्य सामान दिया था। चेन नहीं दे सका था, जिसके चलते अक्सर ही उसकी बेटी को पति, सास व ससुर परेशान करते रहते थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मृतका को अभी कोई बच्चे नहीं थे।