फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mark 160 percent more booths than the fixed booths

Azamgarh News: तय बूथों से 160 प्रतिशत अतिरिक्त बूथ करें चिह्नित

Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mark 160 percent more booths than the fixed booths
आजमगढ़। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में नामावली सुधार, बूथों के पुनर्गठन और मतदाता जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी आरओ, एआरओ, एईआरओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदाता सूची का समयबद्ध पुनरीक्षण सुनिश्चित करें और किसी भी परिस्थिति में समय सीमा न बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिन्हित बूथों की तुलना में 160 प्रतिशत अतिरिक्त बूथ चिन्हित कर लिए जाएं ताकि भीड़भाड़ न हो और व्यवस्था सुचारु रहे। 800-900 मतदाताओं के अनुपात में बूथ निर्धारित किए जाएं और जहां तक संभव हो, नए बूथ सरकारी भवनों में ही बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बीएलओ के चयन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ का चयन करें, उनकी छवि अच्छी हो और वे किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष से जुड़ाव न रखते हों। गलत तरीके से नाम जोड़ने पर संबंधित बीएलओ पर निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने निर्वाचन कार्य को प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ संपन्न कराने पर जोर देते हुए नामावली पुनरीक्षण की विस्तृत समय-सारणी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed