{"_id":"61abb3bb1b5905738d4eee14","slug":"many-routes-will-be-diverted-on-the-arrival-of-the-chief-minister-azamgarh-news-vns62613246","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आगमन पर कई रूट रहेंगे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आगमन पर कई रूट रहेंगे डायवर्ट
विज्ञापन
आगामी छह दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन हो रहा है। वे लालगंज व सगड़ी विस क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की संभावना है। जिसे देखते हुए यातायात विभाग ने कई रूट पर डायवर्जन किया है।
एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि मई खड़गपुर थाना गंभीरपुर एनएच-28 पर आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बस छह दिसंबर को सुबह छह बजे से सीधे गसोई बाजार की तरफ न जाकर मोहम्मदपुर बाईपास तिराहे से मोहम्मदपुर चौराहा होते हुए जौनपुर जाने वाले मार्ग पर चौकी गंभीरपुर, चौकी ठेकमा थाना बरदह क्षेत्र होते हुए भीरा बाजार तिराहा से बाएं मुड़कर दुलारगंज, मार्केट लालगंज बाजार चौराहा होते हुए गंतव्य को रवान होंगे। इसी क्रम में सगड़ी जीयनपुर के लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत हाफिजपुर से सुबह छह बजे से फैजाबाद रुट से भंवरनाथ की तरफ से जीयनपुर होते हुए गोरखपुर व अन्य जगहों के लिए जाने वाले भारी वाहन / रोडवेज बस हाफिजपुर से जीयनपुर न जाकर बैठौली, सठियांव चौराहा होते हुए मोहम्मदाबाद जनपद मऊ से घोषी होते हुए गोरखपुर के तरफ जाएंगे। वाराणसी की तरफ से बैठौली होते हाफिजपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन /रोडवेज बस हाफिजपुर न आकर बैठौली से सीधे सठियांव चौराहा थाना मुबारकपुर से मोहम्मदाबाद जनपद मऊ - घोषी होते हुए जनपद गोरखपुर या अन्यत्र जाएंगे। आजमगढ़ से हाफिजपुर हुते हुए जीयनपुर जाने वाले चार पहिया वाहन जीयनपुर की तरफ न जाकर अंजान शहीद से बांए मुड़कर चुनहवा मोड़ से चौक चुनहवा होते हुए रामगढ़ से मनिकाडीह से रजादेपुर से दोहरीघाट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। गोरखपुर की तरफ से दोहरीघाट होते हुए आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन/ रोडवेज बस दोहरीघाट से घोषी जनपद मऊ से मोहम्मदाबाद होते हुए आजमगढ़ की तरफ आएगी। गोरखपुर को तरफ से आजमगढ़ आने वाले छोटेवाहन / चार पहिया वाहन दोहरीघाट से रजादेपुर मोड़ से मनिकाडीह, रामगढ़, चुनहवा, अंजान शहीद होते हुए आजमगढ़ की तरफ आएगी।