{"_id":"57c9c5a24f1c1bd4352cb4f5","slug":"many-organizations-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर की जाएं सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर की जाएं सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों, कर्मचारी शिक्षक संगठनों, रोडवेज यूनियन और बैंक यूनियन के कर्मचारियों, वामपंथी दलों ने शुक्रवार को 15 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होकर जगह-जगह जनसभा और रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते बैंक, डाकघर, टेलीफोन विभाग, समेत अन्य विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। रोडवेजकर्मियों की हड़ताल के चलते कुछ अनुबंधित बसें ही चलीं। बैंककर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण 50 करोड़ का राजस्व प्रभावित रहा।
उप्र राज्य कर्मचारी शिक्षक महासंघ, उप्र शिक्षक समिति, उप्र चतुर्थ राज्य कर्मचारी संघ और उप्र विद्युत कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रिक्शा स्टैंड पर उप्र प्रारंभिक शिक्षक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिमंदिर पांडेय की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया। प्रारंभिक शिक्षक समिति के अध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि साजिश के तहत राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी जो किसी के हित में नहीं। तूफानी प्रजापति,बालेदीन यादव ने संबोधित किया।
वामपंथी दल, जनवादी संगठन और भाकपा माले, सीपीएम, सीपीआई और विभिन्न प्रगतिशील संगठनों के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकारों की पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की। इस दौरान का. जय प्रकाश नरायन,डा. रविंद्रनाथ राय, इम्तेयाज बेग सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने भी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रांतीय मंत्री जनार्दन शाही के नेतृत्व मे हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ट्रेड यूनियन की हड़ताल का समर्थन करते हुए कुंवर सिंह उद्यान में सभा किया और जुलूस निकाला। आजमगढ़ दूरभाष केंद्र और सी डाट के परिसर में सभा कर कामकाज ठप रखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह उद्यान में सभा की। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने सेफ्टी बिल 2016 के विरुद्ध और श्रम संगठनों एवं श्रमिकों के विरुद्ध जारी किए गए काले कानून के विरोध में बसों का चक्काजाम कर आंदोलन किया।
श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर आजमगढ़ शिक्षक संघ ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियन के समर्थन में हड़ताल का समर्थन किया। ट्रेड यूनियन के समर्थन में भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर यूनियन बैंक सहित सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से लगभग 11 करोड़ के चेकों का क्लियरिंग ठप रहा। कुल मिलाकर 50 करोड़ का राजस्व ठप रहा। इस हड़ताल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, पंजाब बैंक, बैंक आफ बड़ौदा की शाखाओं में ताला लटका रहा।