फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many malls were open on 26 Jan, legal action will be taken

चेतावनी के बाद भी खुले रहे कई मॉल, होगी विधिक कार्रवाई

Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Many malls were open on 26 Jan, legal action will be taken
आजमगढ़। साप्ताहिक बंदी रविवार तो छोड़िए 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के बाद भी शहर के कई मॉल और प्रतिष्ठान खुले रहे। श्रम विभाग की ओर से निरीक्षण के बाद इन मॉलों को बंद करने के लिए चेतावनी दी गई। इसके बाद भी शाम पांच बजे तक कई मॉल और प्रतिष्ठान खुले रहे। विभाग की ओर से इन पर विधिक कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 29 जनवरी तक कारण स्पष्ट नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में तमसा नदी के एक तरफ रविवार और एक तरफ शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके बाद भी बड़े प्रतिष्ठानों की ओर से बंदी का खुलेआम उल्लघंन किया जाता है। 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के दिन नगर पालिका क्षेत्र में उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान वी-मार्ट तकिया, वी-मार्ट सिविल लाइंस, विशाल मेगा मार्ट सिविल लाइंस, बाजार इंडिया, वन इंडिया फैमिली मार्ट मातबरगंज, स्टाइल अप मुकेरीगंज, वी-बाजार मुकेरीगंज, वीटू-मार्ट मुकेरीगंज, एम बाजार ब्रम्हस्थान, मे. जालान्स मेगा स्टोर सिधारी और रेड चीफ मातबरगंज खुले पाए गए। उपरोक्त प्रतिष्ठानों को बन्द कराया गया और निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन सभी दुकानें बंद रखेंगे। इसके बाद भी इसमें वी-मार्ट तकिया, वी-मार्ट सिविल लाइंस, बाजार इंडिया, वन इंडिया फैमिली मार्ट मातबरगंज, स्टाइल अप मुकेरीगंज, वी-बाजार मुकेरीगंज, वीटू मुकेरीगंज शाम पांच पांच बजे खुले पाए गए। ये अधिनियम का उल्लंघन है। सभी प्रतिष्ठानों से 29 जनवरी तक कारण सहित स्पष्टीकरण लेकर तलब किया गया है। अनुपस्थित होने की दशा में नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed