{"_id":"421353e80a51bd8caed0241a8c04916f","slug":"many-houses-had-cracks-and-fallen-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मकानों में पड़ी दरारें और गिरे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मकानों में पड़ी दरारें और गिरे मकान
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इस भूकंप के झटके से कोई जनहानि की सूचना तो नहीं मिली लेकिन कई स्थानों पर मकानों के गिरने और दीवारों में दरारें पड़ने की सूचना मिली। हरैया ब्लाक के शाहडीह गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। हाजीपुर और देवारा खास रजा में एक-एक मकान की दीवार और छत फटने की सूचना मिली।
वहीं लाटघाट रौनापार मार्ग पर पुरानी सरयू नदी पर बने कल्यानपुर पुल में भी दरारें पड़ गई। वहीं, मार्टीनगंज स्थित यूबीआई शाखा में खाता ठीक कराने आई विकलांग महिला सुमन पत्नी मिठाई का भगदड़ में पांव टूट गया और भादों गांव में एक पक्का मकान गिर गया। बिलरियागंज विकास खंड के बरनापुर में एक कच्चा मकान गिर गया। वहीं, सरदहां में एक मकान की दीवार फट गई।