फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many hotels in the city are spoiling the climate

Azamgarh News: आबोहवा खराब कर रहे शहर के कई होटल

Sat, 03 Dec 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many hotels in the city are spoiling the climate
आजमगढ़। मंडल के तीनों जनपदों में बने होटल भू-जल जल के साथ ही हवा की भी सेहत बिगाड़ रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आजमगढ़, मऊ व बलिया के 55 होटलों को नोटिस भेजा है। लेकिन किसी ने अभी तक न तो नोटिस का जवाब दिया है और न ही विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ही लिया है। विभाग इनके खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश पर शासन स्तर से गठित कमेटी की जांच में विभिन्न होटलों में भूमिगत जल के इस्तेमाल और बिजली कटने पर चलाए जाने वाले जनरेटर के मानकों में कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आजमगढ़ में 22, मऊ में 12 व बलिया जनपद में 21 होटलों को अक्तूबर माह में ही अपने यहां सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके अलावा भूगर्भ जल विभाग ने भी मंडल के तीनों जनपदों के होटलों को भूगर्भ जल दोहन के मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद भी किसी होटल संचालक ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व भूगर्भ जल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि होटल के संचालन के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है। इसमें भूमिगत जल के इस्तेमाल के लिए भूगर्भ जल विभाग और जनरेटर के इस्तेमाल के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है। हवा को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी होटलों को डीजी सेट लगाना जरूरी होता है। हाल यह है कि जो होटल, लॉज डीजी सेट लगाए हैं या जो नहीं लगाए हैं किसी ने भी दोनों विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मंडल के सभी होटलों को फिर से नोटिस जारी कर अपने यहां व्यवस्था को सही करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए जाने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई होटल संचालक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लेता है तो उसके खिलाफ जल एवं वायु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ सुरेशचंद शुक्ला, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed