फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   many death in villages of azamgarh no any one found corona positive but death Continuously increasing

आजमगढ़: गांवों में मौत का तांडव, जांच में कोई नहीं मिला कोरोना संक्रमित फिर भी लगातार जा रहीं जानें

Wed, 12 May 2021 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 May 2021 05:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मिर्जापुर विकास खंड के बड़हरिया गांव में अब तक 19 लोगों और परसहा गांव में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन मौन साधे है और गांव के लोग सहमे हुए हैं। 

विज्ञापन
many death in villages of azamgarh no any one found corona positive but death Continuously increasing
आजमगढ़ जिला अस्पताल - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के कई गांवों में मौत का तांडव जारी है। प्रशासन मौन साधे है और गांव के लोग सहमे हुए हैं। मिर्जापुर विकास खंड के बड़हरिया गांव में अब तक 19 लोगों और परसहा गांव में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि बड़हरिया गांव के लोगों की जांच हुई लेकिन जांच में कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया फिर भी लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। इस  गांव में मौत का आंकड़ा दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरहत के पति मोहम्मद ताहिर ने बताया कि इस महामारी को देखते हुए गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य एक बार कराया है। एक दो दिन में दूसरी बार भी करवाया जाएगा। ब्लॉक के डॉक्टरों से संपर्क करके गांव के लोगों का चेकअप भी करवाया गया जिसमें अधिकांश लोग स्वस्थ पाए गए,  कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। लेकिन लगातार हो रही मौत से पूरा गांव दहशत में है।
विज्ञापन


मृतकों में तकबीर  65 वर्ष, युसूफ 60 वर्ष, अजरुनिशा 75 वर्ष, लाडली 35,  नन्ही 50 वर्ष, शबनम 22 वर्ष, अब्दुल वहीद अंसारी 80 वर्ष, मंसूर 50, समीम 35, शास्त्री मौर्या 40 सहित नौ अन्य लोगों सहित कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में कई अभी भी बीमार पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर ब्लाक के क्यामुद्दीन पट्टी परसहां गांव में लगभग 8000 की आबादी है. इस गांव में पिछले एक महीने से लगातार हो रही मौत से दहशत है। गांव में 29 संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। गांव की गलियां एकदम सूनी एवं वीरान पड़ी हुई हैं। 50 से अधिक ग्रामीण सर्दी, जुखाम, बुखार, सिर दर्द, सीने में दर्द से पीड़ित हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सरकारी सुविधा ना के बराबर मिली है। लोग प्राइवेट डॉक्टर के यहां अपना इलाज कर रहे हैं।

मृतकों में 15 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के उम्र तक के लोग हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कहकशां के पति बेलाल अहमद ने बताया कि गांव में अभी तक ना कोई जांच टीम पहुंची है ना ही ब्लॉक की तरफ से गांव वालों को किसी प्रकार का सरकारी सुविधा मुहैया कराई गई है। प्रधान पति ने बताया कि ग्राम प्रधान निर्वाचित होते ही मैंने अपने गांव के हर गली मोहल्ले को सैनिटाइज कराया. दूसरी बार भी सैनिटाइजेशन का कार्य एक दो दिन में दोबारा शुरू कर दिया जाएगा.

गांव के नरसिंह यादव ने बताया कि लगातार हो रही मौतों के कारण लोग एक दूसरे से मिलना जुलना तक बंद कर दिए हैं। दूसरे के घर आना जाना छोड़ दिए हैं और डर के साए में जीवन जी रहे हैं। मरने वालों में इजहार 70 वर्ष, रेहाना 59 वर्ष, संजाफी 65 वर्ष, रामसकल 60 वर्ष, सफक 16 वर्ष, फूटूर 50 वर्ष, इतवारी 70, गोपाल 55, चंद्रपति 50, सरफुद्दीन 60, सगीर 65, रूमीना 50, सलाहुद्दीन 70, सैयदा 70, दुबई 70, इकलाख 65, रामकेस 60, बनवारी 68, लक्ष्मीना 45, सुल्ताना 86, नोतकी 60, लालसा सिंह की पत्नी 67 वर्ष, राजकुमारी 56, गणपत मौर्य 65, ताहिर 35 सहित 29 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह ने लोगों की मौत को ही फर्जी बताया. उन्होंने खबर न चलाने की बात भी कहते हुए इसे दिखवाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed