फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manish in singles, Shakti and Mudit in Veterans titles

सिंगल में मनीष और वेटरंस में शक्ति और मुदित की जोड़ी को खिताब

Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Manish in singles, Shakti and Mudit in Veterans titles
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आजमगढ़ स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से चल रहे वसीम अहमद एवं योगेंद्र प्रताप सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार शाम मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार वितरित कर किया। प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल में मनीष सिंह, युगल में दीपक सिंह एवं पार्टनर और वेटरंस में शक्ति शर्मा और मुदित रुंगटा की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पूर्वांचल ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल में मनीष सिंह ने अजय यादव को 22-20, 19-21, 21-18 से पराजित किया। पुरुष युगल में दीपक सिंह एवं पार्टनर की जोड़ी ने अजीत विश्वकर्मा व साहिल की जोड़ी को 26-24, 22-20 से हराकर जीत हासिल किया। पुरुष वेटेरंस में शक्ति शर्मा और मुदित रूंगटा की जोड़ी डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे और रजनीश यादव की जोड़ी को 18-21, 21-15 एवं 21-15 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने आयोजकों, विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि खेल समाज को जोड़ने एवं विकृतियों से दूर रहने का सबसे उपयुक्त माध्यम है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस तरह के आयोजन और ज्यादा संख्या में होते रहने चाहिए। डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि इस आयोजन से संस्था ने कई सोई हुई संस्थाओं को जगाने का कार्य किया है, संस्था बधाई की पात्र है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। संस्था सचिव शक्ति शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। दीनू जायसवाल, हनी श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, मनीष अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नितिन सिंह, फैजान अहमद, अंकित अग्रवाल, मो. शाहिद, अभिषेक राय, द्वारिका पांडेय, अजय सिंह, राजेंद्र बरनवाल, हर्ष बर्नवाल, बाबा मौर्या, गोल्डी सिंह, शहजाद शमीम, उस्मान गनी, सुभाष सिंह, मंगल प्रसाद, नवल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed