फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mandai burnt to ashes in fire, loss of thousands

अगलगी में मंडई जल कर खाक, हजारों का नुकसान

Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mandai burnt to ashes in fire, loss of thousands
महराजगंज थाना क्षेत्र के मलहपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के रिहायशी मंडई में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मलहपुरवा गांव के अराजी पुरैनिया बस्ती निवासी अंबिका की मंडई में बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। मंडई में आग लगते ही परिवार के लोग किसी तरह भाग कर बाहर निकल आए और शोर मचाया। शोर सुन कर बस्ती के लोग जुट गए और आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। आग पर काबू पाया जाता तब तक मंडईयों में रखे घर गृहस्थी के सामानों के अलावा अनाज आदि जल कर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना गेहूं, चावल, कपड़ो के साथ ही एक बाइक व साइकिल आदि भी जल गई है। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed