फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manchale attacked the married woman with a sharp weapon

मनचले ने विवाहिता पर किया धारदार हथियार से हमला

Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Manchale attacked the married woman with a sharp weapon
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी फतेहपुर गांव निवासिनी एक महिला पर मनचले ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। चांदपट्टी फतेहपुर गांव निवासिनी मरियम ( 22) पत्नी अब्दुल कैफी बुधवार की सुबह 10 बजे घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी अफान पुत्र गुफरान उसके पास पहुंचा और कहा कि तुमने मुझसे पूछे बिना शादी कैसे कर ली। मरियम ने उसका विरोध किया तो अफान ने अपने पास रखे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई हमले कर लहुलुहान कर दिया। मरियम के सीना, चेहरा, हाथ व सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए है। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। चीख पुकार पर परिजन व ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी भाग निकला। परिजन घायल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मरियम का दो साल पूर्व विवाह हुआ था। घटना से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed