फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manbandhas tried to escape by jumping from the roofs in film style

फिल्मी स्टाइल में मनबढ़ों ने छतों से कूद कर भागने का किया प्रयास

Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Manbandhas tried to escape by jumping from the roofs in film style
आजमगढ़। कुत्ता के भौंकने पर युवक पर फायरिंग करने वाले मनबढ़ों को पकड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक मनबढ़ तो फिल्मी स्टाइल में एक छत से दूसरे के छत पर कूद कर भागने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस को काफी भागदौड़ करनी पड़ी और लोगों के घरों का दरवाजा खुलवा कर मनबढ़ को दौड़ाना पड़ा। देर रात तक भागदौड़ करने के बाद पुलिस मनबढ़ को धर दबोचने में सफल हो सकी। अठवरिया मैदान से मनबढ़ो को पकड़ने का दावा पुलिस भले कर रही है लेकिन चारों मनबढ़ तीन अलग-अलग स्थान से पकड़े गए है।
विज्ञापन

शहर के गुरुटोला निवासी युवक पर फायरिंग करने वाले चारों बदमाशों में अमित उपाध्याय शातिर अपराधी है। घटना के बाद वह सदावर्ती मुहल्ला निवासी अपने साथी क्षितिज कपूर के घर पर ही रुका हुआ था। पुलिस ने क्षितिज के घर पर छापामारी की तो अमित छत पर चढ़ गया। पुलिस ने क्षितिज को मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन अमित फिल्मी स्टाइल में एक छत से दूसरे छत पर कूदते हुए भागने के प्रयास में जुट गया। वहीं पुलिस महकमा जिसके छत पर वह कूदता उसका दरवाजा खटखटा कर खुलवाती और जब तक छत पर पहुंचती तब तक वह दूसरे के छत पर कूद चुका होता। अमित को पकड़ने में पुलिस को दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद कहीं वह पुलिस के हत्थे चढ़ सका। इसके बाद पुलिस की एक टीम एलवल मुहल्ला निवासी मनबढ़ अवनीश यादव के घर पहुंची। यहां अनवीश के बड़े भाई के साथ पुलिस ने धक्कामुक्की भी किया। इसके बाद अवनीश की गिरफ्तारी हुई। वहीं चौथे मनबढ़ अनिमेष सिंह निवासी रैदोपुर को भी पुलिस मशक्त के बाद ही पकड़ सकी।
विज्ञापन

चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
आजमगढ़। मनबढ़ों को गिरफ्तारी को लेकर चार घंटे तक पुरानी सब्जी मंडी चौराहे से मुख्य चौक तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मनबढ़ों को पकड़ने के लिए इस गली से उस गली भागदौड़ कर रही थी। वहीं मुहल्ले वाले भी पुलिस के साथ इधर-उधर दौड़भाग कर रहे थे। मनबढ़ों के पकड़े जाने के बाद मुहल्लेवालों के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed