फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manbadhs pelted stones at the school bus, beat the driver

Azamgarh News: मनबढ़ों ने स्कूल बस पर किया पथराव, चालक को पीटा

Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manbadhs pelted stones at the school bus, beat the driver
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार के पास बृहस्पतिवार को दिन में बच्चों को घर छोड़ने जा रहे एक स्कूल बस पर मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही चालक को बस से उतार कर उसकी पिटाई भी की। पथराव में बस में सवार एक छात्रा को भी चोट आयी है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही स्कूल प्रशासन के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद बच्चों को उनक गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शहर के हरवंशपुर स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय सर्वोदय पब्लिक स्कूल की बस बृहस्पतिवार को छूट्टी होने के बाद बच्चों को बैठा कर घर पहुंचाने के लिए निकली थी। अभी बस निजामाबाद थाना अंतर्गत अल्लीपुर बाजार के पास ही पहुंची थी कि बाइक सवार कुछ मनबढ़ों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। इसके बाद मनबढ़ों ने पथराव कर के शीशे तोड़ दिए। पथराव से बस में सवार एक छात्रा को भी मामूली चोट आयी हैं। विरोध करने पर मनबढ़ों ने चालक को बस से नीचे उतार लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक मनबढ़ हमलावर मौके से फरार हो गए थे। बस में सवार बच्चों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके घर तक पहुंचाने की कवायद की गई तो वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed