फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manbad beat up the woman, the baby dies in the womb

मनबढ़ों ने महिला को पीटा, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manbad beat up the woman, the baby dies in the womb
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के हिरनई गुल्लीगढ़ गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला गर्भवती थी। पेट में चोट लगने के उसके आठ माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। शुक्रवार की रात महिला नवजात का शव लेकर थाने पर पहुंची और दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

हिरनई गुल्लीगढ़ गांव निवासी स्वीटी ने तहरीर में कहा कि बुधवार की शाम पांच बजे उसकी छोटी बहन शशिकला की गांव के ही बिंदेश व राहुल पिटाई कर रहे थे। वह बीचबचाव करने पहुंची तो दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। लात-घूंसो से उसकी बुरी तरह पिटाई की। वह गर्भवती है, इसका भी ख्याल नहीं रखा। मनबढ़ों की पिटाई से उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन सीएचसी बिलरियागंज ले गए। पता चला कि बच्चा पेट में ही मर गया है। प्रसव कराकर डाक्टरों ने उसकी जान बचाई। वह शिशु का शव लेकर थाने पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवकों ने महिला व उसकी छोटी बहन की पिटाई की है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।-महेंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी, सगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed