{"_id":"62f634f8a470b92bab4534ac65f85691","slug":"managers-took-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधकों ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधकों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जारी नोटिस को वापस लिए जाने की मांग को लेकर रविवार को वित्त विहीन प्रबंधक संघ की बैठक मां वैष्णो स्कूल में हुई। बाद में जुलूस निकाला गया और परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया गया।
प्रबंधकों का जुलूस कोलघाट स्थित मां वैष्णो स्कूल से निकलकर सिविल लाइन होते हुए सिधारी चौराहे पहुंचा। यहां प्रबंधकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रबंधक कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे और परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष गिरिजेश यादव ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मान्यता के लिए फाइलें जमा करने का अवसर दिया जाए। जो फाइलें जमा है उन्हें निस्तारित किया जाए। मानक में कमी वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर मानक को पूरा करने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने समस्या से प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा मुखिया मुुलायम सिंह यादव को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। अंत में आठ जुलाई को जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर हरिलाल यादव, सर्वेश, रुदल यादव, चंद्रधर, चंद्रशेखर, मिथिलेश, गणेश, आनंद, शैलेंद्र, मनोज, राजमणि, अनुराग, श्रीराम, बजरंग आदि उपस्थित थे।